मलेशिया राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की कर सकता है मेजबानी



कुआलालंपुर, 26 अक्टूबर(आईएएनएस)। मलेशिया ओलंपिक परिषद (ओसीएम) के उपाध्यक्ष दातो शाहरूल जमान याहया ने कहा, मलेशिया अगले 10-15 वर्षों में एशियाई खेलों या राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के बारे में सोच रहा है, जिसे लेकर बातचीत चल रही है। बता दें कि पिछली बार 1998 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था।

वहीं, 2022 मेंएशियाई खेलों का आयोजन चीन तो राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बमिर्ंघम शहर में होने वाला हैं। उन्होंने कहा, खेलों की मेजबानी करना कोई छोटी बात नहीं है। इसके लिए हमें पूरी योजना के साथ तैयारी करनी पड़ेगी। हमें इसके लिए बोली लगाने के लिए तैयार रहना होगा।

एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए 2030 तक सभी स्लॉट भर दिए गए हैं। एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने कतर और सऊदी अरब को 2030 और 2034 की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए मलेशिया 2038 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्लॉट भर सकता है।

याहया ने कहा, मैंने राष्ट्रमंडल खेलों का विस्तार होते देखा है। वहीं, इन खेलों में एथलीटों की संख्या हमेशा से बढ़ती रही हैं। यही कारण है कि मलेशिया 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर सकता है।

–आईएएनएस

आरजे/आरजेएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button