ऋषभ पंत, आर अश्विन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी दुबई पहुंचे



नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ऋषभ पंत, आर अश्विन और दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में भाग लेने के लिए मैनचेस्टर से दुबई पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी – पंत, अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव – अब आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे, जिसके दौरान उनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद, खिलाड़ी बाकी दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होंगे, जो पहले से ही बायो-बबल का हिस्सा हैं।

डीसी ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, रविवार, 12 सितंबर 2021 को वीवो आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए दुबई में सुरक्षित पहुंच गए हैं।

ऋषभ पंत, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव सहित खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचने पर कोविड -19 टेस्ट किया गया।

टेस्ट टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों की कोविड जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को निगेटिव आई है। इंग्लैंड में कोई कोविड प्रतिबंध नहीं होने के कारण, यह निर्णय लिया गया कि खिलाड़ी अपने संबंधित आईपीएल टीम में शामिल हो जाएंगे।

–आईएएनएस

आरएसके/आरजेएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button